सीधी शहर के गांधी चौराहे में मुसलमान भाइयों ने वसीम रिजवी का जलाया पुतला

सीधी धर्मेंद : 15 मार्च को सीधी शहर के गांधी चौराहे में मुसलमान भाइयों ने इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान कि 26 आएतो को हटाने की मांग को लेकर वसीम रिजवी नाम के शख्स द्वारा की गई हिमाकत से खफा होकर उसकी जमकर मजम्मत की गांधी चौक में मुसलमान भाइयों ने वसीम रिजवी के पुतले को लेकर उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसको दलाल का तमगा। दिया मुसलमान धर्म गुरुओ ने नारेबाजी के बाद मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वसीम रिजवी की यह हिमाकत बर्दाश्त के काबिल नहीं है उसने बेवकूफी का काम किया है मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद मुसलमान भाइयों ने वसीम रिजवी के पुतले का दहन किया और उसके खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।
