केदारनाथ शुक्ल ने सपरिवार कराया कोरोना टीकाकरण विधायक ने सभी बुजुर्गों से टीका लगवाने की अपील की

0 440
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री शुक्ला ने शनिवार को जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचकर अपना कोरोना टीकाकरण कराया। उनके साथ उनके भाई श्री मार्कण्डेय प्रसाद शुक्ल, उनकी पत्नी श्रीमती माया शुक्ला, जनपद अध्यक्ष सीधी शकुंतला सिंह, उनके पति धर्मेन्द्र सिंह परिहार सहित 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने उत्साह के साथ अपना टीकाकरण कराया। विधायक श्री शुक्ल द्वारा 60 वर्ष से अधिक के सभी बुजुर्गों से अपील की गई है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय कोरोना टीकाकरण ही है। शनिवार को ही कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर के शुक्ला ने कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाया। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

News TOP Footer