आजादी के अमृत महोत्सव का हुआ शुभारम्भ मिशन नगरोदय से मिली शहर को विकास कार्यों की सौगात,

सीधी धर्मेंद : 12 मार्च को सीधी शहर के पूजा पार्क में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सीधी श्री केदार नाथ शुक्ल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण करके शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया गया। इस अवसर पर विधायक सीधी श्री शुक्ला द्वारा नगर पालिका सीधी अंतर्गत 2 करोड़ 50 लाख 92 हजार रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान के लिए वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओ के क्रियान्वयन में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ सहज ढंग से प्राप्त हो इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान को भावी पीढ़ी नहीं भूले इसके लिए पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव अभियान के रूप में मनाया जा रहा है विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि नगरपालिका सीधी तथा विधानसभा क्षेत्र सीधी के सर्वागीण विकास के लिए कार्य किए जाते रहेंगें। सीधी शहर सुव्यवस्थित रूप से विकसित हो इस दिशा में कार्य किए जा रहें हैं। उन्होने कहा कि बजट में सीधी शहर के उत्तरी सीमा में बायॅ पास रोड की मंजूरी मिल गयी है जो जमोड़ी कला एवं जोगीपुर दक्षिण को शहर के उत्तरी भाग के ग्रामों से होते हुए जोडेगी। कार्यक्रम में एसडीएम गोपदबनास नीलाम्बर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका सीधी से मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल मनोज कुमार चैबे सिटी मिशन मैनेजर सीधी उपस्थित रहे।
