6 मार्च को राव सागर तालाब में कुंवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम

0 402
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल रहे कुंवर अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके गृह ग्राम चुरहट में 6 मार्च को राव सागर तालाब स्थित उनकी समाधि स्थल पर सुबह साढ़े 9 बजे से पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इस दिन विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत विंध्य क्षेत्र के कई जाने.माने नेता गण एवं कुंवर अर्जुन सिंह के अनुयाई बड़ी संख्या में  पहुंच कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देंगे। एक छोटे से स्थान से अपनी राजनीति शुरू करने वाले कुंवर अर्जुन सिंह देश की राजनीति को दिशा देने वाले राजनेता बने। गरीबों एवं सर्वहारा वर्ग के प्रति उनकी जनसेवा आज भी राजनीतिक हलकों में याद की जाती है। देश के शोषित वंचित  एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति किए गए उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। देश की राजनीति और कांग्रेस पार्टी में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। कुंवर अर्जुन सिंह को समूचे विंध्य में दाऊ साहब के नाम से याद किया जाता है उन्होंने कभी भी सांप्रदायिकता एवं प्रतिक्रियावादी ताकतों से समझौता नहीं किया चाहे उन्हें कितना भी राजनैतिक नुकसान उठाना पड़े।दक्षिणपंथी ताकत हमेशा उन्हें अपना सबसे बड़ा राजनीतिक शत्रु समझती रही लेकिन ऐसे कई बड़े राजनेता हैं जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कुंवर अर्जुन सिंह के सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत रूप से प्रशंसक रहे हैं।

News TOP Footer