अपनी समस्या को लेकर बस ओनर्स एसोसिएशन आज करेंगे चक्का जाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 150
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश में बढ़ रही डीजल पेट्रोल की महंगाई अब अपना असर दिखाने लगी है डीजल पेट्रोल की महंगाई से त्रस्त लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं 25 फरवरी को बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी को अपना ज्ञापन सौंपकर कहा है कि सीधी बघवार नहर दुर्घटना के बाद शासन प्रशासन द्वारा जगह.जगह ओवरलोड सवारी चेकिंग के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है इतना ही नहीं बस में पूरी सीट क्षमता होने के बाद भी कॉलेज के लड़कों द्वारा जबरदस्ती गाड़ियों में चढ़कर मारपीट की जाती है आगे बस संचालकों ने कहा कि डीजल का रेट ₹90 से ऊपर हो गया है जिससे हमें लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है और हम बस चलाने में असमर्थ हो रहे हैं आगे बस वालों ने कलेक्टर से अपनी समस्या परेशानी बयान करते हुए कहा कि हमारे बस मार्गों का बिना परमिट बिना टैक्स देकर चलने वाले ऑटो द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है और पूरी सवारी उनके द्वारा ले जाई जाती है हमें सिर्फ टैक्स भरना पड़ रहा है। जिले के कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्याओं और मांगों की जानकारी दी और कहा कि हम लोग 26 फरवरी को आज बसों का चक्का जाम करके सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं यदि शासन प्रशासन हमारी मांगों और समस्याओं पर ध्यान नहीं देता तो हम आगे और भी ज्यादा कड़ा रुख अपनाएंगे जिले में बस संचालकों की कई समस्याएं हैं उन सब समस्याओं के बाद डीजल पेट्रोल की बढ़ी महंगाई ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है बस चलाने वाले संचालक अब किराया बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं और बस संचालकों का यह कदम अब जनता के गले की हड्डी बनने वाला है क्योंकि शासन प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी टैक्स का खामियाजा तो सिर्फ आम जनता को ही भुगतना पड़ता है घूम फिर कर सारे टैक्स जनता के गले में ही आकर फांसी का फंदा बनेंगे अब देखना यह है कि शासन.प्रशासन जनता को बचाता है या बस एसोसिएशन को।

News TOP Footer