कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के दिये निर्देश

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार दिव्यांग जनों के निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 22 फरवरी से प्रत्येक दिन मेडिकल बोर्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। यह सुविधा 27 फरवरी 2021 तक जारी रहेगी। मेडिकल बोर्ड जिला चिकित्सालय सीधी में उक्त तिथियों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्रतानुसार निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करेंगें। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांग व्यक्तियों हेतु उपरोक्तानुसार पूरे सप्ताह मेडीकल बोर्ड आयोजित किया जा रहा है। ऐसे सभी दिव्यांगजन जिनके मेडीकल सर्टिफिकेट अमान्य, पुराने, सिंगल डॉक्टर द्वारा बनाए हुए आदि प्रकार के हैं, उन सभी के जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन दिव्यांग पेंशनधारियों के प्रमाण पत्र अमान्य हैं, उनका परीक्षण विशेष रूप से करवाएं, अन्यथा पेंशन बंद करने की कार्यवाही की जाएगी एवं गलत पेंशन स्वीकृत करने वाले व्यक्ति पर अनुशासनात्मक व दाण्डिक कार्रवाई की जाएगी। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्रेयस गोखले द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी सचिवों से संपर्क में रहते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
