पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में सड़को पर उत्तरी कांग्रेस

0 534
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पेट्रोल.डीजल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आधे दिन के बंद के लिए पूरे मप्र के साथ कांग्रेसी शनिवार को सीधी शहर की सड़कों में उतरे और दुकाने बंद कराई सीधी शहर में कांग्रेसी सुबह से ही लोगो से दुकाने बंद करके अपना समर्थन देने का अनुरोध किया जो काफी हद तक सफल रहा सीधी शहर में महंगाई को लेकर व्यापारियों में भी अंदर से आक्रोश झलका और दुकानें नहीं खुली इस दौरान व्यापारी अपने दुकानों के सामने खड़े दिखाई दिए सीधी शहर के गांधी चौक लालता चौक सोनांचल बस स्टैंड मानस भवन अस्पताल चौक सहित अन्य जगहों पर दुकानदारों ने अपना समर्थन दिखाया इस दौरान कांग्रेसी लगातार सड़कों पर नारेबाजी भी करते नजर आए बंद के कवरेज के दौरान सिटी हलचल को कई व्यापारियों ने महंगाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीधी शहर में बंद को सफल बनाने निकले कांग्रेसियों ने भी सिटी हलचल से अपनी बात रखते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया और अपनी जमकर भड़ास निकाली। सिटी हलचल ने महंगाई को लेकर शहर के पेट्रोल पंप में  पेट्रोल डला रहे उपभोक्ताओं से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने भी बढ़ रही महंगाई पर अपना आक्रोश जाहिर किया । कहते हैं महंगाई वह वला है जो किसी को नहीं छोड़ती सब पर अपना प्रभाव डालती है फर्क इतना है कि आज जो सत्ता में है कल वह सड़कों पर रहकर इसी महंगाई का विरोध करते थे और इसी महंगाई के विरोध की बदौलत आज वह सत्ता में है और कल जो सत्ता में थे आज वह विपक्ष में बैठकर सड़को पर महंगाई के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं शायद इसी को कहते हैं कि कभी गाड़ी नाव पर तो कभी नाव गाड़ी पर अब देखना यह है कि पक्ष विपक्ष की खींचतान में क्या जनता का भला हो पाएगा या जनता दोनों की दी हुई महंगाई की चक्की में पिस जाएगी।

News TOP Footer