सेमरिया पुलिस की कार्रवाई अवैध कफ सिरप परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान संजीवनी के तहत थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेमरिया भूपेश बैस एवं टीम ने अवैध कफ सिरप परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की मुखबिर के सूचना की तस्दीक़ पर चौकी प्रभारी उपनिरी भूपेश बैस मय टीम क़े मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई एजिसपर ग्राम बढ़ौरा बनिया डोल में आरोपी पंचराज उर्फ़ पिंटू पिता जगदीश उर्फ़ बेबी भूजवा उम्र 22 साल निवासी बढ़ौरा बनिया डोल को अवैध रूप से कोडीन फास्फेट युक्त ओनरेक्स कफ़ सिरफ़ विक्रय हेतु रखे मिला जिसके पास उपरोक्त सिरप विक्रय करने के संबंध में कोई दस्तावेज ना होने से उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 8ध्21 एनडीपीएस एक्ट व 5ध्13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके क़ब्ज़े से उक्त कफ़ सिरफ़ विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।
