32 वें सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में पैदल रैली का आयोजन किया गया

0 191
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में 32 वें सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्रों की पैदल रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला अपर कलेक्टर श्री हर्षल पांचोली जिला शिक्षा अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ. श्री नीरज नामदेव जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा थाना प्रभारी यातायात एसपी शुक्ला तथा थाना यातायात का पुलिस बल उपस्थित रहा। 32 वें सड़क सुरक्षा माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में जिले के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सीधी पुलिस ने छात्रों को यातायात और सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी इस दौरान गीत और स्लोगन के माध्यम से छात्रों ने इस अभियान में बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। यातायात संबंधी जागरूकता के पंपलेट का वितरण भी यातायात पुलिस द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों के साथ साथ शिक्षक गण भी उपस्थित रहे। छात्रों ने कहानी और गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस आयोजन के दौरान विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी छात्रों को दी गई एवं सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान हेतु छात्रों की पैदल रैली रवाना कर आमजन के मध्य यातायात नियमों के जागरूकता का प्रसार किया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer