पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 93 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।


कृतिका सीधी :
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 93 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम गजरी थाना मझौली के सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये एवं 10 अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 88 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
