अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में सीधी कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया आंदोलन

0 260
Main Ad1

कृतिका सीधी :

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश में लागू किए गए तीन कृषि कानूनों का पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं और उन काले कानूनों को रद्द कराने की मांग कर रहे हैं किसानों के आंदोलन को 50 दिन का समय बीत चुका है लेकिन सरकार के कान में कोई जूं नहीं रेंग रही है किसानों की हो रही अनदेखी और उनकी समस्या को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी खुलकर किसानों के समर्थन में उतर आई है 13 जनवरी को सीधी शहर में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पूर्व मंत्री कमलेशवर पटेल अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के आंदोलन का समर्थन किया और मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानून वापस करने की आवाज बुलंद की मध्यप्रदेश के दोनों ही नेता किसानों के समर्थन में अपने.अपने विधानसभा क्षेत्र से कई कई सैकड़ा ट्रैक्टरों की रैली लेकर सीधी शहर पहुंचे रैली के दौरान किसानों के समर्थन और अपने नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए काफी लंबे समय बाद सीधी में कांग्रेस पार्टी के किसी आंदोलन प्रदर्शन में इतना जनसैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। दोनों ही नेताओं की टैक्टर रैली जब शहर में पहुंची तो नजारा देखते ही बनता था धीरे.धीरे करके दोनों नेताओं की ट्रैक्टर रैली सीधी शहर के गांधी चौक में स्थित सभा स्थल में आकर समाप्त हुई और रैली सभा में तब्दील हो गई जहां सबसे पहले दोनों ही नेताओं ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दीप और अगरबत्ती जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किसानों को श्रद्धांजलि देने के बात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। सभा स्थल में जिले के किसानों ने दोनों ही पूर्व मंत्रियों को किसान के प्रतीक हल देकर उन्हें सम्मानितकिया। स्वागत सम्मान के बाद सभा में कई नेताओं ने किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की मंच से कड़ी आलोचना की किसान सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने कहां की केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त आ चुकी है मोदी जी ने कई ऐसे कानून लाए जिसकी वजह से जनता की फजीहत हो गई जिनमें नोटबंदी जीएसटी और तीन काले कृषि कानून जिसको लेकर आज देश का अन्नदाता सड़कों में बैठकर आंदोलन प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहा है । किसान सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक किसान विरोधी काले कानून का ब्ल्यू प्रिंट बनाया था अब वे ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा समीक्षा के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति के सदस्य बना दिये गए हैं ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। अजय सिंह ने कहा की किसानों की जीवन शैली पूरी तरह समाप्त करने की रूप रेखा बन चुकी है शून्य डिग्री पर बरसते पानी में दिल्ली में किसान काले कृषि कानून के खिलाफ डटे हैं केवल वे ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसान आक्रोशित हैं कहीं कम तो कहीं ज्यादा आगे उन्होंने कहा की अब किसानों के साथ साथ देश के मजदूरों और युवा बेरोजगारों को भी अपने लिए आवाज उठानी पड़ेगी। अजयसिंह ने देश की चुनावी तौर तरीको पर भी गंभीर सवाल उठाए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer