भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्ता पदाधिकारी सिहावलोकन एवं अनुर्वतन के साथ भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे है

0 231
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्ता पदाधिकारी सिहावलोकन एवं अनुर्वतन के साथ भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे है प्रदेश के 1070 मण्डलो में बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुये है भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है हम केवल चुनाव जीतने के लिये कार्य नहीं करते है बल्कि राष्ट्रहित को दृष्टगत रखते हुए निरंतर आगे बढ़ते हुए विश्व की सबसे बडी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किये है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने सीधी जिले के वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही श्री शर्मा ने कहा की पार्टी में लोक तंत्र है जबकि अन्य विपक्षी दल परिवार की पार्टी बन कर रह गई है जबकि भाजपा में एक सामान्य कार्यकता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है श्री शर्मा ने विकाश का माखौल उडाने वाले विपक्षियों को करारा जबाव देते हुए कहा की जो लोग राम मंदिर धारा 370 जैसे अनेक मुद्दौ पर हमारी हंसी उडाया करते थे वे आज हासिये पर खडे होकर विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने के लिये संघर्ष कर रहे है वही गरीब गांव बेटियों मजदूरों किसानों एवं सर्वहारा वर्ग की पार्टी के रुप में भाजपा उभरी है। सह संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करतेे हुए कहा की विपक्षी विरोध केवल विरोध के लिये करते है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चैहान ने प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा और सभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन का साल एवं स्मृति चिन्ह दे कर अभिनंद किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer