कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में हो रहे धान उपार्जन के दौरान जिले के सभी अनुविभागों के एसडीएम और तहसीलदार को उपार्जन पर सतत निगरानी के निर्देश दिए


कृतिका सीधी :
जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में हो रहे धान उपार्जन के दौरान जिले के सभी अनुविभागों के एसडीएम और तहसीलदार को उपार्जन पर सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत 21 दिसंबर को बहरी की तहसीलदार आंचल अग्रहरी ने उनके अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया बहरी अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम अमरपुर में बनाए गए धान उपार्जन केंद्र में तहसीलदार आंचल अग्रहरि ने केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी की प्रगति की समिति प्रबंधक से जानकारी ली जिसके बाद उन्होंने केंद्र में किसानों द्वारा लाए गए धान का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता देखी निरीक्षण के दौरान तहसीलदार आंचल अग्रहरि ने अब तक आए किसानों और केंद्र में ना पहुंचने वाले किसानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में उपार्जित की गई धान की मात्रा की जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद किसानों से बात करते हुए धान खरीदी केंद्र में उनको मिल रहे सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तहसीलदार आंचल अग्रहरी ने मौके पर ही किसानों से ली जा रही धान का तौल करा कर उसका वजन देखा गया और उस पर अपनी संतुष्टि जताई गई तहसीलदार ने समिति प्रबंधक को ज्यादा से ज्यादा कृषकों को एसएमएस भेजकर उन्हें अब केंद्र में धान जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केंद्र के से लगे धान भंडारण केंद्र का भी तहसीलदार आंचल अग्रहरी ने निरीक्षण किया और धान का बेहतर तरीके से रखरखाव करने के निर्देश दिए।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
