नाबालिक लड़की से विवाह को स्थगित होता देख दूल्हे ने होने वाले साली का किया अपहरण

0 339
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अब खबर मप्र के मुरैना से जहा 14 साल की नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना के बाद प्रशासन की टीम नाबालिग दुल्हन और उसके माता.पिता को अपने साथ ले गई तो बारात लेकर पहुंचा दूल्हा नाबालिग दुल्हन की 12 साल की बहन और अपनी होने वाली साली का अपहरण कर ले गया। प्रशासन की टीम जब दुल्हन के परिजनों को उसके बालिग होने पर ही शादी करने की समझाइश दे रही थी इसी बीच यह वाक्या घटित हुआ। मामला पाेरसा के पद्दूपुरा गांव का बताया जा रहा है बताया गया की पोरसा तहसील के पद्दूपुरा गांव में सतीश पुत्र रामप्रकाश सखबार की 14 साल 7 महीने की बेटी की शादी श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी विनोद सखबार से तय हुई थी। गुरुवार की रात सतीश के घर बारात आ गई इसी बीच प्रशासन को साढ़े 14 साल की किशोरी की शादी की खबर लगी इसके बाद मुरैना से महिला एवं बाल विकास विभाग व चाइल्ड लाइन की टीम पोरसा पहुंची जिसने पोरसा थाने की पुलिस के साथ मिलकर नाबालिग की शादी को रुकवाया पुलिस टीम नाबालिग दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर ले गई और माता.पिता को समझाइश देने मुरैना ले आए जांच में यह बात सामने आई कि 14 साल की नाबालिग लड़की का रिश्ता विजयपुर के विनोद सखबार से गुनियापुरा गांव की शकुंतला सखबार ने करवाया जो रिश्ते में दुल्हन की मौसेरी बहन थी। जब प्रशासन की टीम दुल्हन व उसके माता.पिता को ले गई तब बिना दुल्हन बारात लौटकर जाने को दूल्हा विनोद अपना अपमान समझने लगा और उसने शकुंतला के साथ मिलकर नाबालिग दुल्हन की 12 साल की छोटी बहन से शादी करने के लिए उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में पोरसा थाने में दूल्हा विनोद एवं शकुंतला सखबार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। करीब पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने पोरसा के ही एक घर से 12 साल की अपह्त एवं आरोपी शकुंतला को ढूंढ निकाला आरोपी दूल्हा फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer