जिले में फिर मिले चार नए कोरोना संक्रमित मरीज दो व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

0 224
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 94 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 3 सेमरिया से 1 पॉजिटिव केस कि रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 2 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1753 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1617 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 126 हो गए हैं।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer