मझौली परिषद में की गई वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही

0 220
Main Ad1

कृतिका सीधी :

4 दिसम्बर को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली की उपस्थिति में जिले के नगर परिषद मझौली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर नगर परिषद मझौली के जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29-क एवं इसके अधीन निर्मित मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग-एवं महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण) नियम 1994 के नियम 7 के प्रावधान अनुसार नगर परिषद मझौली के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही पूरे पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी गयी। आरक्षण की कार्यवाही उपरान्त अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्र. 11 अब्दुल कलाम वार्ड आरक्षित हुआ है। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्र. 1 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड क्र. 5 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड एवं वार्ड क्र. 12 इन्दिरा गांधी वार्ड आरक्षित हुए है, जिनमें से वार्ड क्र. 1 एवं वार्ड क्र. 5 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुयी हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्गों के लए वार्ड क्र. 3 विवेकानन्द वार्ड, वार्ड क्र. 7 पं. दीनदयाल वार्ड, वार्ड क्र. 8 डाॅ. अम्बेडकर वार्ड एवं वार्ड क्र. 14 डाॅ. हेडगेवार वार्ड आरक्षित हुए हैं। जिनमें से वार्ड क्र. 7 एवं वार्ड क्र. 8 अन्य पिछड़ा वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके साथ ही वार्ड क्र. 02 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्र. 04 लालबहादुर शास्त्री वार्ड, वार्ड क्र. 10 राजीव गांधी वार्ड एवं वार्ड क्र. 15 लोकमान्य तिलक वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड क्र. 06, वार्ड क्र. 09 एवं वार्ड क्र. 13 अनारक्षित वार्ड हैं।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer