भवर सेन नदी में डूबकर मरे दोनों सगे भाइयो राजू और सुमित की घर से एक साथ निकली अर्थिया

0 671
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के लिए परीबा की तिथि बड़ी ही दुखदाई साबित हुई। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत शिकारगंज ग्राम के सोन नदी के भंवर सेन घाट पर रविवार को दोपहर साढ़े 3 बजे के लगभग सीधी शहर के सब्जी मंडी के निवासी उदय राज गुप्ता के पुत्र सुमित गुप्ता उम्र 23 साल अपने छोटे भाई राजू गुप्ता उम्र 13 साल के साथ चंद्र मंदिर के दर्शन करने के लिए आए हुए थे यहां पर भमर सेन घाट में इडली बनाने पहुंचे और सोन नदी में नहाने के लिए उतरे तो दोनों डूब गए दोनों को डूबता देखकर अन्य लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन दोनों में से किसी को नहीं बचाया जा सका तलाश के बाद पुलिस को राजू गुप्ता का सब मिल गया वही सुमित का शव काफी तलाश और मशक्क्त की के बाद मिल पाया शवों के मिलने के बाद दोनों शव का पोस्ट मॉर्टम रामपुर नैकिन में किया गया जिसके बाद 16 नबम्बर को दोनों भाई सुमित और राजू का शव सीधी उनके निवास पर लाया गया जहा इस दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जमा हुए मृतक के परिजनों और उनके परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई और सभी गम में डूबे बिलख बिलख कर रोने लगे। विलाप के बाद दोनों सगे भाइयो मृतक राजू और सुमित की घर से एक साथ दो अर्थिया निकली जिसे देखकर लोगो के कलेजे फटने लगे परिजनों ने दोनों सगे भाइयो मृतक राजू और सुमित की शहर के पूजा पार्क तक शव यात्रा निकली जिसके बाद गऊघाट सोन नदी में उनका अंतिम संस्कार किया। बताया गया की उदय राज गुप्ता के दो लड़के और एक लड़की थी लेकिन इस दुखद घटना में उदय राज गुप्ता के घर के दोनों चिराग बुझ गए अब एक लड़की उनके जीने का शहारा बची है अब पूरा जीवन उदय राज गुप्ता और उनके परिजनों को दोनों सगे भाइयो मृतक राजू और सुमित की यादो के शहारे काटनी है, नवीन नेटवर्क परिवार मृतक के परिजनों को सम्बल प्रदान करने की कामना करता है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट। 

News TOP Footer