सीधी जिले में फिर मिले 7 नए कोरोना पाजटिव मरीज

0 177
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार कि शाम तक में  रैपिड एंटीजन किट द्वारा 79 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 1 बिठौली से 2 अमिलिया से 2 अमरपुर से 1 इस प्रकार से कुल 6 पॉजिटिव केस कि रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 15 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1525 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1367 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 148 हो गए हैं।

News TOP Footer