मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 20 हजार ग्रामीण पथ विक्रेताओं के खातों में ब्याज मुक्त ऋण राशि अंतरित की

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मिंटो हॉल से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना के तहत प्रदेश के 20 हजार ग्रामीण पथ विक्रेताओं के खातों में 10 हजार रुपये प्रत्येक के मान से ब्याज मुक्त ऋण राशि अंतरित की गयी। इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं हितग्राहियों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में सीधी जिले के 196 हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया। विकासखंड सीधी के 41, सिहावल के 13, रामपुर नैकिन के 70, मझौली के 66 एवं कुसमी के 6 ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ब्याज मुक्त ऋण का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर 2020 को शासन द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना से अभी तक जिले के 481 हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। विकासखंड सीधी के 98, सिहावल के 51, रामपुर नैकिन के 124,मझौली के 160 एवं कुसमी के 48 ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ब्याज मुक्त ऋण का वितरण किया जा चुका है। इस योजना के द्वारा प्रवासी मजदूरों सहित अन्य ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स लघु उद्यमियों को नए उद्यम की स्थापना या पुराने व्यवसाय को पुनः स्थापित करने के लिए 10 हजार की सहायता राशि ऋण स्वरूप दी जाती है। इस योजना के द्वारा शहरों से पलायन कर लौटे मजदूरों को गाॅंवो में अपनी आजीविका चलाने के लिए सहायता राशि मिलेगी और वे स्वयं को उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनेंगे। इसमें लाभार्थीं को लोन लेते वक्त बैंक में किसी तरह की सेक्युरिटी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसमें सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर लोन स्कीम के द्वारा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 55 वर्ष तक के आयु के कोई भी उद्यमी या प्रवासी मजदूर फायदा ले सकते हैं और अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा आत्मनिर्भर मप्र रोडमैप-2023 का विमोचन भी किया गया।
