आज मनाया जाएगा धन समृद्धि का पर्व धनतेरस

0 185
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है इस दिन भगवान धनवंतरी कुबेर की पूजा की जाती है इसी दिन रात में यम दीप भी जलाया जाता है मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने पर अक्षय फल मिलता है इस बार धनतेरस 12 नवंबर को आज मनाया  जाएगा धनतेरस के दिन व्यापारी लोग भी अपनी दुकान और व्यापार की जगह में पूजा कर मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं इस दिन कुछ खास चीजों को घर में खरीदकर लाना बहुत ही शुभ होता है खासतौर पर इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली चीजें धन समृद्धि को बढ़ाती हैं सीधी शहर में भी धनतेरस पर्व को लेकर व्यपारियो ने तरह तरह की सामग्री उपलब्ध कराइ है वही इलेट्रिक और इलेट्रानिक सामने की नई नई  वेराइटी बाजार में देखने को मिल रही है। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए सीधी शहर में मोबाईल फोन खरीदने पर भी दुकानदारों द्वारा ग्राहको आकर्षक ऑफर दिए जा रहे है।

News TOP Footer