हम प्रजातन्त्र के रक्षक हैं हमें जनता के लिए मैदान में रहना है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

0 224
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा हैं कि हम प्रजातन्त्र के रक्षक हैं हमें जनता के लिए मैदान में रहना है पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम जारी अपील में उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे आप सबके सामने हैं इस बार कांग्रेस संगठन के आप सभी लोगों ने पूरे मनोयोग से अपने अपने स्थान पर कांग्रेस को जिताने के लिए भरपूर मेहनत की फिर परिणाम चाहे जो भी हों हमारी लड़ाई विचारधारा की है जो निरंतर जारी रहेगी इसलिए हिम्मत नहीं हारना है सिर्फ धैर्य के साथ आत्मविश्वास को बनाए रखना है सिंह ने कहा कि यदि हम समझते हैं कि जनता यही चाहती थी तो यह कहना गलत है तंत्र और धन से जो चुनाव प्रबंधन हुआ उसने भाजपा को पूरे देश में बेनकाब कर दिया है भाजपा ने षड्यंत्रकारी राजनीति का एक नया मुहावरा गढ़ा है धन लाओ लोकतान्त्रिक सरकार गिराओ उपचुनाव कराओ और धन तंत्र के सहयोग से चुनाव जीत लो फिर ऐसी जीत को जनता की जीत बताओ यह परिपाटी अब भविष्य में कहीं भी लागू की जा सकती है ताजा उपचुनाव के नतीजे यही कहानी कहते हैं अजयसिंह ने अपनी अपील में कहा है कि जनभावनायेँ हमारी सबसे बड़ी पूंजी है सबसे बड़ी शक्ति है यही हमारे साथ होगी इसलिए हमें अभी और तैयार रहना है जो संगठन शक्ति हमने दिखाई है उसे और मजबूती देने की जरूरत है अब हर पल जवाब देने और जनता के साथ खड़े रहने का समय है जनता को भगवान बता कर उसी को धोका देने उसी की भावनाओं की अनदेखी करने के भाजपाई ढोंग को उजागर करने की जरूरत है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपने इस चुनाव में अमूल्य योगदान दिया हैद्य आप जानते हैं कि जो एक बार गिर जाये वह बार बार गिर सकता है हमारी लड़ाई समाज को बांटने वाले दल बल से है उन्हें नैतिकता और धर्म नहीं सिर्फ सत्ता चाहिए उन्हें प्रजातन्त्र सिर्फ सत्ता सुख के लिए चाहिए चाहे कीमत कुछ भी हो सिंह ने कहा कि हम प्रजातन्त्र के रक्षक हैं हमें जनता के लिएए जनता के साथ मैदान में रहना है।

News TOP Footer