पुलिस अधीक्षक सीधी ने बुलाई जिले के बैंक अधिकारियों की बैठक

0 319
Main Ad1

कृतिका सीधी :

आने वाले माहों में विभिन्न त्यौहारो के दौरान आम जनमानश की सुविधा को दृष्टिगत रखतें हुये दिनांक 20 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधंको के साथ पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक सीधी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रबंधंको को कहा की प्रत्येक एटीएम बूथ पर 24 घंटे गार्ड होना अनिवार्य हो प्रत्येक एटीएम बूथ में सीसीटीव्ही कैमरे अच्छे क्वाल्टी के हो जिनसे व्यक्ति की पहचान की जा सके और उनको बीच.बीच में बैंक के कर्मचारी भी चेक करे एटीएम बूथ में सिंगल व्यक्ति ही प्रवेश करे इस बात का विशेष ध्यान दिया जाय साथ ही प्रवेश करने वाला व्यक्ति अगर संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचित करे एटीएम मशीनो में डलने वाले पैसे का आडिट समय.समय पर होता रहे ताकि किसी प्रकार के धोखधडी से बचा जा सके एटीएम मशीनो के माध्यम से ही एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार किया जाता है इस संबध में प्रभावी उपाय किये जाय एटीएम बूथ में लगे सीसीटीव्ही कैमरो की फूटेज पुलिस को 24 घंटे के अन्दर उपलब्ध कराई जाय और बैकों मे रखे जाने वाले गार्डो का विधिवत वेरीफिकेशन कराये व उनकी बैक हिस्ट्री भी चेक करे। बैठक में बैंको के शाखा प्रबंधंको के द्वारा भी अपने सुझाव साझा किये गये है जिन पर पुलिस अधीक्षक सीधी ने आश्वस्त किया है कि सुझावों पर पूर्ण रूप से अमल किया जावेगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer