कटनी के कलाकार ने अपनी गायकी से जीता लोगो का दिल

0 315
Main Ad1

कृतिका सीधी :

इस देश में तरह तरह के लोग हैं जो अपने कार्यों की वजह से चर्चा में रहते हैं साथ ही अपनी कला के दम पर लोकप्रियता भी हासिल करते हैं ऐसे ही एक शख्स हैं मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले राज शर्मा जो विगत 3 वर्षों से अलग.अलग जिलों में घूम.घूम कर साईं बाबा के नाम पर लोगों को संगीत सुनाते हैं और उससे मिले इनाम के पैसों से अपना गुजारा भी चलाते हैं और आधा पैसा गरीबों की सेवा में भी लगाते हैं 11 अक्टूबर को राज शर्मा ने सीधी शहर में पालिका बाजार में पहुंचकर लोगों को अपनी संगीत कला का जौहर दिखाया इस दौरान उन्होंने भजन फिल्मी पैरोडी भी सुनाई। लोगों को अपनी गायकी की प्रतिभा से मंत्रमुग्ध करने वाले राज शर्मा ने इस दौरान सिटी हलचल को बताया कि वह इस तरह के कार्य में बड़ी सुख और संतुष्टि महसूस करते हैं सिटी हलचल ने जब उनसे जानना चाहा कि आप एक बड़ा मंच या बड़ा स्टेज क्यों नहीं ज्वाइन कर लेते इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मुझे गरीबों की सेवा करने में ही ज्यादा आनंद आता है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer