दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट में भूमि आवंटन के लिए सौंपा ज्ञापन

0 240
Main Ad1

कृतिका सीधी:

शासन प्रशासन भूमिहीन लोगों की जांच करा के उन्हें भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में वन भूमि में निवास करने वाले लोगों को भी पट्टों का वितरण किया जा रहा है लेकिन शासन.प्रशासन लोगों को जितना पट्टा और भूमि उपलब्ध कराते जा रहे हैं लोगों की आवश्यकताएं और हितग्राही लगातार बढ़ते जा रहे हैं 6 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट में सीधी जिले के माटा और पिपरोहार गांव के दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर को आवेदन देकर उन्हें भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। कुकुडीझर के पूर्व सरपंच सुफल साकेत की अगुवाई में पिपरोहार से आए ग्रामीण ने सिटी हलचल को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिले के ग्राम माटा से अपनी समस्या का आवेदन लेकर जिला कलेक्ट्रेट आए ग्रामीणों अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा की हमारे पास रहने के लिए भूमि नहीं है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer