जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम नौगमा धीर सिंह में आम के एक ही पेड़ पर युगल के एक साथ फांसी पर शव लटकते मिले


कृतिका सीधी :
सीधी शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम नौगमा धीर सिंह में आम के एक ही पेड़ पर युगल के एक साथ फांसी पर शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई मामले की जानकारी मिलते ही जमोड़ी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई बताया गया की लटके हुए युवक के जेब से पत्र भी मिला है और फांसी पर लटक रहे युगल जमोड़ी खुर्द के रहने वाले है। मिडिया को ग्रामीणों द्वारा भेजी गई फोटो को देखकर और लोगो की चर्चा के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत होता है लोगो में चर्चा है की युवक फांसी पर अर्ध नग्न अवस्था में पेंट जमीन पर पैर जमीन पर रखा हुआ दिख रहा है लेकिन चर्चाओं की बात न करे तो इस मामले की असलियत का खुलासा पुलिस विवेचना के बाद ही हो सकेगा अभी तो दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आ रहे हैं दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया है और दोनों की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम और पुलिस विवेचना के बाद ही हो सकेगा घटना के बाद जमोड़ी थाना पुलिस टीम की जांच जारी है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
