कृषि विधेयक के विरोध में उठने वाले सवालों के जवाब देने के लिए बीजेपी जिला अध्यक्ष आयोजित की प्रेस वार्ता

0 219
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मोदी सरकार के कृषि सुधार विधेयक की खूबियों और विपक्ष द्वारा कृषि सुधार बिल के विरोध में लगातार खड़े किए जा रहे सवालों का जबाब देने के लिए 24 सितम्बर को जिला बीजेपी कार्यलय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पत्रकार वार्ता आयोजित की पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही देश के किसानों को कानून के नाम पर अनेक बंधनों से जकड़ रखा है। आज तक तो किसानों के हित में कोई फैसला ना तो लिया और ना ही लेने दे रही है आज मोदी सरकार किसानों के हित में निर्णय ले रही है तो कांग्रेस किसानों को गुमराह करते हुए घड़ियालू आंसू बहा रही है। आगे उन्होंने कहा की अलाउद्दीन खिलजी द्वारा रचित और अंग्रेजों द्वारा पोषित मंडी कानून किसानों के लिए अभिशाप था। क्योंकि इसके द्वारा किसान अपनी उपज मंडी में देने के लिए बाध्य था। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए वचनबद्ध है। श्री चौहान ने कहा कि देश में एमएसपी व्यवस्था समाप्त नहीं होगीए बल्कि कृषि सुधार के नए विधेयकों से किसान और सशक्त और समृद्ध साली होगा ।कांग्रेस ने किसानों को सशक्त बनाने के बजाय अभी तक अपना गुलाम बना करके रखा था। 55 साल में कांग्रेस में किसानों का कभी कर्ज माफ नहीं किया। जहां किया भी तो उस में भारी घोटाला करते हुए अपनी तिजोरी भरीए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 92000 करोड रुपए से अधिक की राशि उनके खाते में डाल कर दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया । पत्रकार बार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान बाबूलाल कुशवाहा राकेश मौर्य मनोज तिवारी अजीत सिंह चंदेल अजीत पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer