आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यलय में सम्पन्न हुई बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जन्मोत्सव मानने पर चर्चा हुई

0 193
Main Ad1

कृतिका सीधी :

20 सितम्बर को कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यलय में सम्पन्न हुई बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के जन्मोत्सव मानने पर चर्चा हुई और जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने पर सभी ने एक स्वर में अपनी सहमति जताई जिसके बाद सभी पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम तैयारी में लग गए। बैठक मुख्य अतिथि कमलेंद्र सिंह ;डब्बू प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि विजय सिंह विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रहे। बैठक में कमलेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में बिजली की व्यापक पैमाने पर समस्या बनी हुई है बिजली के बिल से सभी परेशान हैं अब किसान आम जनता वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान है और हमारी प्रदेश सरकार चुनाव में व्यस्त हैं। बैठक में आई टी एवं सोसल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी 28 विधानसभा में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है दलबदलु गद्दारों को सबक सिखाने ने के लिए जानता तैयार है और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है बैठक में बताया गया की सर्वसम्मति से बैठक में राहुल सिंह को आई टी सेल का जिला उपाध्यक्ष संत पटेल को आई टी सेल का विधानसभा सिहावल का समन्वयक रविनाथ गोस्वामी समन्वयक विधानसभा सीधी नियुक्त किया गया है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer