छिंदवाड़ा के एसडीएम के साथ हुए अभद्रता के विरोध में सीधी जिले से प्रशासनिक अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

0 381
Main Ad1

कृतिका सीधी :

गत दिवस छिंदवाड़ा के एसडीएम के साथ हुए अभद्रता के विरोध में सीधी जिले से अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर रविन्द चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है कार्रवाई ना होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सौपे गए ज्ञापन में 20 सितम्बर से काम बंद करके हड़ताल पर जाने की बात कही गई है। सौपे गए ज्ञापन में इस बात का उल्लेख है कि मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिला इकाई सीधी व मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई सीधी के समस्त सदस्यों द्वारा 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। बताया गया की छिंदवाड़ा के विभागीय अधिकारी सीपी पटेल के साथ उस दौरान अभद्रता की गई जव वे आंदोलनकारियों का ज्ञापन लेने गए थे ज्ञापन सौंपने के दौरान बंटी पटेल और उनके साथियों ने एसडीएम बीपी पटेल पर कालिख पोतने का प्रयास करने के साथ धक्का.मुक्की करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी संघ के अलावा पटवारी संघ के आंदोलन के राह पर चल पड़ा है उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए उल्लेखित किया है कि अगर तीन दिवस के भीतर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती तो प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी संघ वह पटवारी संघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा आंदोलन के दौरान आने वाली समस्याओं के जिम्मेवारी प्रशासन और शासन की होगी

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer