15 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित तो 7 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

0 575
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है कि रैपिड एंटीजन किट से फीवर क्लीनिक सिहावल से 5 जिला अस्पताल सीधी से 3 सेमरिया से 2 रामपुर नैकिन से 5 कुल 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 7 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन्हें होम आइसोलेशन में एक सप्ताह के रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 508 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 304 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 205 हो गए हैं।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer