सीधी कोंग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने कहा; बिजली के बिल और यूरिया संकट से परेशान आम नागरिक एवं किसान बीजेपी को उप चुनाव में सिखाएगा सबक

0 239
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने एक जारी विग्यप्ति में कहा है कि बिजली के बिल से मध्यप्रदेश में किसान मजदूर एवं आम नागरिक की हालत दयनीय है। इतने भारी भरकम बिजली के बिल के बोझ से दबा हुआ किसान कैसे जी पाएगा यूरिया का संकट है कि समूचे विंध्य में बना हुआ है किसान यूरिया ना मिलने से त्रस्त है ही और ऊपर से ये बिजली के बिल की दोहरी मार को किसान नहीं झेल पा रहा है।बात करे पिछली कांग्रेस सरकार के समय 100 रू बिजली का बिल आता था और आज है कि भाजपा सरकार के समय बिजली के बिल में करेंट मार रहा है। पंकज सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह ने भरे मंच से कहा था कि अगर बिजली का बिल ज्यादा आए तो बिल फाड़ कर फेक देना अब में पूछना चाहता हूं कि क्या हुआ मामा जी क्या ये भी आपका बयान एक जुमला था शिवराज सरकार ये ना भूले की 27 विधानसभा में उपचुनाव होना है भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए किसान मजदूर एवं आम नागरिको ने कमर कस ली है और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेक देगी एवं सबक सिखायेगी और एक ईमानदार किसान हितैसी कांग्रेस सरकार बनाएगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर -⋅

 

News TOP Footer