हरितालिका तीज पर शुक्रवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की

0 519
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले के साथ पुरे शहर में हरितालिका तीज पर शुक्रवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। सोलह शृंगार कर महिलाओं ने पूजा की तथा आचार्यों से शिव.पार्वती की कथा सुनीनए परिधान में सजी व्रती महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था। शुक्रवार को हरितालिका तीज पर कुंआरी कन्याएं मनचाहा वर के लिए जबकि विवाहित महिलाओ ने अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रहकर पूजा.पाठ कीं व्रती महिलाओं ने पूरे मनोयोग से शिव.पार्वती की आराधना कीं तथा पति की लंबी उम्र स्वस्थ जीवन व सात जन्मों तक साथ बने रहने की प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण की वजह से अधिकांश जगहों पर घर को स्वच्छ कर श्री शिव.पार्वती श्री गणेशजी तथा ऋद्धि.सिद्धि की मूर्ति बनाकर विधि.विधान से पूजा की गई।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer