कोरोना के कारण जिले में सादगी पूर्वक मनाया गया आजादी का जश्न

0 255
Main Ad1

Kritika sidhi :

15 अगस्त को सीधी जिले में आजादी का जश्न हर्षो उल्लास पूर्वक मनाया गया हालांकि कोरोना के खतरों को देखते हुए ‘‘स्वतंत्रता दिवस जिले भर में सादगी पूर्ण और शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनाया गया लेकिन कार्यक्रम की गरिमा में कही कोई कमी नजर नहीं आई जिले का मुख्य ध्वजारोहण जिले के कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्टगान का गायन किया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। ध्वजारोहण के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल पर आयोजित राजकीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश कुमार शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer