सड़क किनारे वर्षों पुराने अतिक्रमण को किया गया मुक्त

0 438
Main Ad1
तहसीलदार बहरी ने की कार्यवाही

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
ग्राम पंचायत भनवारी में भाईलाल द्विवेदी के घर के पास रोड में अवैध अतिक्रमण को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था कई बार तहसीलदार के पास शिकायत आई थी।
जिस पर तहसीलदार बहरी आंचल अग्रहरि व नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला द्वारा मौके स्थित पर पहुंचकर वर्षों से रोड में किए ग्रामीण जनों द्वारा अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराकर रोड को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों व सरंहगो द्वारा पानी के बहाव को रोककर क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, पानी के भराव से कई लोगों के मकान गिरने के कगार पर हो गया था, जहां तहसीलदार बहरी द्वारा मौके पर पहुंचकर पानी के भराव को नाली बनावा कर पानी की निकासी करवा दी है और हिदायत दी है कि अगर इस तरह की हरकतें होंगी तो दोषी बक्से नहीं जाएंगे, कानूनी कार्यवाही की जाएगी, सभी लोग सामंजस्य बना कर रहें सरकारी जमीन व रोड नाली पर अतिक्रमण ना करें, किसी भी तरह की समस्या अगर आप लोगों को होती है तो मुझे तहसील में आकर बताएं, विवाद की स्थिति ना करें।
News TOP Footer