दुकानदार द्वारा उधारी मांगने पर महिला आरक्षक ने की मारपीट

0 959
Main Ad1
सोशल मीडिया के माध्यम से आरक्षक करती है ब्लैकमेल

Main Ad1

आर.बी.सिंह राज

जिस खाकी के ऊपर समाज के सुरक्षा का जिम्मा होता है अब उसी खाकी के ऊपर गंभीर आरोप भी लगने लगा है। जिसकी बानगी बीते गुरुवार को देखने को मिली, जब सिहावल चौकी अंतर्गत रहने वाले पीड़ित दुकानदार ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर महिला आरोपी आरक्षक खुशबू सिंह चंदेल के ऊपर मारपीट कर तथा सोने की चैन लूटने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
क्या था पूरा मामला
पुलिस कप्तान पंकज कुमावत को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार पीड़ित दुकानदार बाबूलाल सोनी उर्फ रिंकू पिता राजेंद्र सोनी निवासी हिनौती ने बताया कि खुशबू सिंह चंदेल पिता लाल बहादुर सिंह चंदेल निवासी दूधमनिया थाना अमिलिया जो वर्तमान में पुलिस विभाग में नौकरी करती है और भोपाल में पदस्थ है। पीड़ित ने बताया कि वो सिहावल तथा अमिलिया में सोने चांदी की ज्वेलरी का व्यवसाय करता है। विगत मई 2018 में आरोपी आरक्षक के पिता लाल बहादुर सिंह ने अपनी आरक्षक बेटी की शादी भोपाल में ले जाकर करने की बात कही और सोने के 1 जोड़ी कंगन एक सोने की चेन एक जोड़ी झुमका खरीदा गया था। जिसकी कुल कीमत 1 लाख 55 हज़ार 400 रुपये हुई थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि महिला आरक्षक के पिता लाल बहादुर सिंह ने मुझे नगदी व पुराना सोना करके कुल 33 हज़ार 400 रुपये जमा किए थे और बाकी का 1 लाख 22 हज़ार रुपये उधार किए थे और बोले थे कि खुशबू की शादी भोपाल में करके वापस आने पर एक महीने में ही चुका दूंगा। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि पुरानी पहचान एवं विश्वास होने के कारण हमने दे दिया। दुकानदार ने आरोप लगाया कि महीना बीतने के बाद जब उधारी का पैसा मांगा गया तब आरोपी आरक्षक के पिता ने घर बुलाया और बोलने लगा की जेवर में लोहा मिलाकर हमें दिए हो इसलिए अब तुम को पैसा नहीं देंगे और पुराना दिया हुआ पैसा भी वापस मांगने लगा गाली गलौज कर मारपीट करने लगा।
दुकानदार ने कहा जेवर दे दो पैसा लो
दुकानदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसके बाद अपने पिता तथा दो अन्य लोगों को साथ लेकर मैं महिला आरक्षक खुशबू सिंह के गांव आने पर घर गया था और सोने का जेवर वापस मांगा, तभी आरोपियों ने सोना खरीदते समय दिए पैसे को ब्याज सहित मांगने लगे और बोला गया कि पूरा जेवर भोपाल में है जब दूबारा सीधी आऊंगी तब वापस कर दूंगी।
 इसके बाद आरक्षक बहुत दिनों के बाद सीधी आई और बीते 30 जुलाई की रात्रि 8 बजे पीड़ित दुकानदार के घर में महिला आरक्षक खुशबू सिंह अपने भाई विकास सिंह एवं पति को लेकर दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की गई। आरोप है कि इस दरमियान दुकानदार का चैन भी गले से टूट गया था जिसको उसका भाई अपने साथ ले गया है। बताया गया कि आरोपी आरक्षक के भाई विकास सिंह पर लूटपाट संबंधी दर्जनों अपराध दर्ज हैं तथा कुछ अपराधों में बहन पुलिस में होने का फायदा उठाकर पुलिस कार्यवाही नहीं कर पाती है।
फेसबुक में करती है ब्लैकमेल
पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि आरक्षक खुशबू सिंह चंदेल सोशल मीडिया में लोहे की फोटो डालकर मेरे दुकान से खरीदा गया सोना बताकर डालती है और अश्लील गालियां तथा फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। बताया गया कि महिला आरक्षक ने कहा कि अगर पैसा मांगोगे तो तुम्हारे दुकान को बदनाम कर देंगे और उल्टा तुमको ही फंसा देंगे। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस कप्तान ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं।
News TOP Footer