कंटेनमेंट एरिया के निर्देशों के पालन की दी समझाईस

0 962
Main Ad1

आर.बी.सिंह राज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा एवं चुरहट टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा द्वारा दिलीप बिल्डकॉन कैंप स्थल ग्राम कोचिटा जो वर्तमान में कंटेनमेंट एरिया घोषित है, का भ्रमण किया गया एवं वहां के कर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। संदिग्ध सर्दी,खांसी, बुखार सांस में तकलीफ आदि लक्षण वाले मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद कार्यस्थल पर उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रबंधकों को एहतियात बरतने, सामाजिक दूरी के साथ कार्यों को करने, मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा कोविड-19 के रोकथाम में जरूरी सावधानियों को सुनिश्चित करने के लिए समझाइश दी गई।

Main Ad1
News TOP Footer