जिले में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसके लिए जिले की जनता भी जागरूकता के साथ काम नहीं कर रही है। लापरवाही का नतीजा ये रहा है कि धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। बीते मंगलवार की बात करें तो 23 एक्टिव केस है तथा टोटल 56 कोरोनावायरस पाजटिव केस पाए गए हैं।
बीते 2 दिन पहले जिले के आइसोलेशन वार्ड से टोटल 9 लोगों की छुट्टी कर दी गई थी बताया गया था कि इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं विश्वासनीय सूत्रों की माने तो आइसोलेशन वार्ड में बेड फुल हो जाने के कारण स्वास्थ्य अमला ने जल्दबाजी करते हुए 9 लोगों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज किया गया था। जहां दो की रिपीट टेस्ट रिपोर्ट में वो फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य अमला की मानें तो फिर से दोनों मां, बेटी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई। मरीज को होम आइसोलेशन होने की सलाह दी गई है।
जिले में आज एक राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि स्वास्थ्य अमला की मानें तो बीते मंगलवार को रीवा से 307 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अभी कुछ रिपोर्ट पेंडिंग में पड़ी हैं।