प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान गोविंद ने महामारी संकट से लड़ने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका – सांसद रीती पाठक

0 734
Main Ad1

कृतिका सीधी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड.19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रही है। एक ओर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए 16 योजनाएं लागू की गई वहीं दूसरी ओर गरीबों दलितों श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आह्वान किया गया लोकल फार बोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायियों को सशक्त बनाएगा। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद श्रीमती रीति पाठक ने व्यक्ति किए। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत भाजपा के लिए केवल नारा नहीं वल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है जो भारतवर्ष को प्रगति के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। देश की कुल जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशतए 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक का पैकेट आत्मनिर्भर भारत के लिए इतिहास में पहली बार किया गया। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज तीन लाख करोड़ रुपए के कॉलेटरल फ्री लोन की घोषणा की गई। हमारी सरकार नौकर कम और लोगों को रोजगार देने वाले मालिक बनाना चाहती है। गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत देश के गांवए गरीबए मजदूर और किसानों की मदद हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने 170 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की थीए जिसमें प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की अग्रिम राशि किसानों के खाते में जमा कराई जा चुकी है ।महिलाओं के जनधन खातों में पांच पाॅच सो रुपए 3 किस्ते भी डाली गई हैं। उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुक्त दिए गए। दिव्यांग विधवाओं और बुजुर्गों को भी एक हजार की आर्थिक सहायता दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत देश के 80 करोड़ गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए लाख डाउन से लेकर दीपावली तक के लिए गरीबों को 5 किलो अनाज और 1 किलो ग्राम चना बिल्कुल मुफ्त वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वन नेशन वन कार्ड मनरेगा एगरीब कल्याण रोजगार योजनाए कृषि और विज्ञान के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड वन नेशन वन मार्केट में सुधार सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं विकास सहित अनेक प्रकार की योजनाएं भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है।पत्रकार बर्ता मेजिले की सांसद ने सिटी हलचल के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer