किल कोरोना अभियान में 1 से 6 जुलाई तक कुल एक लाख 6 हजार 569 घरों के कुल 5 लाख 29 हजार 291 सदस्यों का सर्वे किया गया है।

0 506
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में विगत एक जुलाई से किल कोरोना अभियान जारी है उक्त अभियान में 1 से 6 जुलाई तक कुल एक लाख 6 हजार 569 घरों के कुल 5 लाख 29 हजार 291 सदस्यों का सर्वे किया गया है। सर्वे में 346 व्यक्ति सर्दी-खांसी से पीड़ित पाए गए, उनको विकासखण्ड वार 11 फीवर क्लीनिक में रेफर कर होम क्वारेंटाइन किया गया। सर्वे में 964 लोगों को बुखार होना पाया गया जिनकी रैपिड डाइग्नोसिस किट के द्वारा जांच की गई। जाँच में 10 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। उन्हे यथा स्थल पर ही क्लोरोक्वीन, प्राइमाक्वीन की दवा प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में फीवर क्लीनिक कोरोना पांजिटिव की पहचान करने में बड़ी अहम भूमिका निभा रही है। इनके माध्यम से अभी तक 7 पॉजिटिव केसों को समय पर स्क्रीनिंग कर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। लोगों को भी फीवर क्लीनिक में बेझिझक अपनी सुविधा अनुसार अपनी जांच कराने में सहूलियत है। अपने लक्षणों को महसूस करते ही नजदीकी फीवर क्लीनिक में संपर्क कर रहे है। वर्तमान में जिले में 11 फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द रामपुर नैकिन, सेमरिया, मझौली, कुसमी, सिहावल एवं चुरहट तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरिगवां, अमिलिया, बिठौली एवं अमरपुर में संचालित की जा रही है। प्रतिदिन फीवर क्लीनिक से जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मंगाई जाती है तथा इन स्वास्थ्य केन्द्रों में तैनात चिकित्सकों के परामर्श पर संदिग्ध रोगियों के सैम्पल लेकर कोरोना जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। इसी उद्देश्य से फीवर क्लीनिक सेवा शुरू की गई है। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की अलग से जांच की जा रही है। फीवर क्लीनिक पर आकर कोई भी व्यक्ति जिसे सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त आदि के लक्षण दिखाई देते है, वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण बिना डरे करवाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि कंटेनमेंट पुरुषोत्तमगढ़ और शरदा की अवधि पूर्ण हो जाने पर आज कंटेनमेंट से मुक्त कर दिया गया है। अब जिले में कुल 6 कंटेनमेंट नए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 8 एक्टिव केस अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है तथा उनका उपचार किया जा रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer