3 वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

थाना रामपुर नैकिन व चौकी पिपराव की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

सीधी: धर्मेन्द्र

पुलिस अधीक्षक आर.एस. बेलवंशी द्वारा चलाये जा रहे फरार वारंटियों की धड़पकड़ के अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट सी.जी. द्विवेदी, रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडेय के मार्गदर्शन में बनाई गई टीम में पिपराव चौकी प्रभारी विशाल शर्मा, एएस आई इन्द्रबली सिंह प्राधन आरक्षक दधिक्ष अग्निहोत्री, आरक्षक अभिषेक तिवारी की टीम द्वारा तीन वर्ष से फरार चोरी के आरोपी रावेंद्र तिवारी पिता रामसुशील तिवारी उम्र 35 साल साकिन करियाझर को सतना से बीते मंगलवार को गिरफ्तारकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे जमानत न मिलने से न्यायिक हिरासत में जिला जेल सीधी भेजा गया है।
