नगर पालिका परिषद सीधी के कर्मचारी अपनी सेवा को पूरा करते हुए आज सेवानिवृत्त हुए बृज भूषण पांडे जो कि लाइनमैन पद पर आप की नियुक्ति 11.01.1983 को हुई थी आज 36 साल 6 माह के बाद नगर पालिका से अपनी सेवा को पूरा करते हुए विदाई दी गई

0 690
Main Ad1

कृतिका सीधी :

नगर पालिका परिषद सीधी के कर्मचारी अपनी सेवा को पूरा करते हुए आज सेवानिवृत्त हुए बृज भूषण पांडे जो कि लाइनमैन पद पर आप की नियुक्ति 11.01.1983 को हुई थी आज 36 साल 6 माह के बाद नगर पालिका से अपनी सेवा को पूरा करते हुए विदाई दी गई। श्री गोपाल जो कि जनसेवक पद पर आप की नियुक्ति 28.11.1978 को हुई थी आज 41 साल 7 माह 3 दिन बाद अपनी सेवा को पूरा किया। नगर पालिका द्वारा शॉल श्रीफल वह माल्यार्पण के साथ स्वागत करते हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार द्वारा दोनों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नगर पालिका से बी के तिवारी, बब्बू सिंह, संजय तिवारी, आइ बी सिंह परिहार ,रमाकांत पांडेय, रामसिया साकेत, बृजेश सिंह, सजन सिंह, निर्मला सिंह, लखन लाल द्विवेदी, गौरव सिंह, मनोज चैबे, आकाश गुप्ता, आशीष तिवारी, देवकली, शकुंतला, सहित अधिकारी एवं कर्मचारी शमिल हुये।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer