पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के ही लोगों ने एक युवक के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट करते हुए हाथ पैर तोड़ दिया

0 498
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुरानी रंजिश को लेकर परिवार के ही लोगों ने एक युवक के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट करते हुए हाथ पैर तोड़ दिया है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिमरिया चौकी अंतर्गत ग्राम मनकीसर की है। मिली जानकारी के अनुसार मन कीसर निवासी पारसनाथ साहू पिता भगवानदीन साहू उम्र 24 वर्ष आज शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गांव में ही किसी काम पर जा रहा था तभी रास्ते में परिवार के ही सुमन साहू उर्फ शिवप्रसाद इसी का पुत्र सुरेश साहू अवधेश साहू ए धीरेश साहूए रामनरेश साहू एदामोदर उर्फ रामप्रताप साहू एतीरथ साहू एराज बहोर साहू एमाखनलाल साहू सहित लेब्बू व संतराम साहू द्वारा लाठियों से मारपीट करने लगे। पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोगों द्वारा लाठी डंडे से बेरहमी पूर्वक मारपीट करने के कारण पीड़ित युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना देख आसपास के लोग दौड़े और बीज बचाओ किए। इस मारपीट से युवक को गंभीर चोटें आई हैं युवक का हाथ और पैर भी टूटना बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया गया और इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान देर शाम तक युवक बेहोशी हालत में ही था। घटना की शिकायत परिजनों द्वारा पुलिस में की गई है। युवक के परिजनों के अनुसार आरोपियों द्वारा पूर्व में भी मारपीट की वारदात कर चुके हैं जिसकी शिकायत चौकी सहित पुलिस अधीक्षक से की जा चुकी है। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। परिणाम स्वरूप मौका पाकर आरोपियों ने आज युवक के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer