कमिश्नर रीवा संभाग राजेश कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सीधी की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण अवलोकन किया –

0 650
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कमिश्नर रीवा संभाग राजेश कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सीधी की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए.बी. सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन उपस्थित रहें। कमिश्नर श्री जैन ने सभी कार्यालयों में दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कार्यालय मैन्युल के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर लें तथा निर्धारित समय-सीमा पार कर चुके अनावश्यक दस्तावेजों का नियमानुसार निपटान करें। शेष बचें दस्तावेजों को कार्यालयों में व्यवस्थित संधारण करें, जिससे आवश्यक जानकारियां समय से प्राप्त की जा सकेगी। कमिश्नर श्री जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में आवश्यक मरम्मत का कार्य करते हुए उसे स्वच्छ एवं सुंदर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर के छत की आवश्यक मरम्मत की जाये जिससे बारिश में टपकने की समस्या नहीं हो, जल निकासी को सुव्यवस्थित किया जाये तथा पूरे परिसर की साफ सफाई सुनिश्चित किया जाये। कमिश्नर श्री जैन ने भू-अभिलेख, योजना सांख्यिकी विभाग, खाद्य शाखा, नजूल, भू-अर्जन, अधीक्षक कार्यालय, राजस्व शाखा, स्थापना, वित्त, नजारत, सामान्य निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन शाखाओं का निरीक्षण कर प्रभारी अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के बाद कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने सिटी हलचल के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। कमिश्नर रीवा संभाग राजेश कुमार जैन ने भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होने कहा कि यह समय पौध रोपण के लिए उपयुक्त है। इस समय का सदुपयोग करें तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होने सभी शासकीय परिसरों में भूमि की उपलब्धता के आधार पर पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि ऐसे परिसरों में जहां वृक्ष सुरक्षित रह सकें वहां प्राथमिकता के साथ पौधरोपण किया जाये। अन्य स्थानों में पौधरोपण करते समय उनकी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखा जाये। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए.बी. सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन उपस्थित रहें।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer