एसडीएम, तहसीलदार ने बीज दुकानों का किया निरीक्षण

0 798
Main Ad1

कृतिका: सीधी

जिले के कुसमी विकासखण्ड के अंतर्गत मुख्यालय में संचालित बीज दुकानों टंसार एवं भदौरा में संचालित 1-1 दुकानों का एसडीएम कुसमी आरके सिन्हा, तहसीलदार लवलेश मिश्रा, नायव तहसीलदार मणिराज सिह़ं वागरी के साथ कृषि विस्तार अधिकारी जय सिंह बघेल की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में बीज सैम्पलिंग लेने से दुकान संचालकों में हडकंप  का मौहाल बना रहा।
Main Ad1
इस दैरान वरिष्ठ कृष विस्तार अधिकारी जय सिहं बघेल, सहित कृषि विभाग की टीम,आरआई कुसमी, पटवारी लक्ष्मण साकेत भी उपस्तिथ रहे। जांच के दौरान दुकानों में बेंचे जा रहे बीज के सेम्पल सहित बीज बिक्री के समस्त लायसेंस दस्तावेजो की जांच करते हुये शासन के नियमों को ध्यान में रखते हुये किसानों को बीज बिक्री करने की बात कही गयी। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार ने बीज विक्रय करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गयी कि बिना लायसेंस के अवैध रूप से डीएपी, यूरिया व बीज की बिक्री करते कोई भी व्यापारी पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
News TOP Footer