चीन पर कार्यवाही करे सरकार: प्रकाश परिहार


कृतिका: सीधी
गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से झड़प और कर्नल सहित 20 जवानों की शहादत से हर शख्स गुस्से में हैं I सभी चीन के इस दुस्साहस पर मुंहतोड़ जवाब देने की सरकार से मांग कर रहे हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश परिहार ने कहा चीन भारत का सबसे बड़ा शत्रु है। उसकी हरकत के बाद मुकाबले के लिए खड़ा होना होगा। विदेश नीति की यह दुर्बलता है कि आज नेपाल भी आंख दिखा रहा है। ऐसे में सरकार को विदेश नीति में सुधार करना होगा। कोरोना वैश्विक महामारी के साथ-साथ हमें चीन और पाकिस्तान पर अपनी नीतियां स्पष्ट करनी होगी। हिंदुस्तान के जवानों का बलिदान किसी भी कीमत पर जाया नहीं होने देना चाहिए।

