जिला शिक्षा अधिकारी ने नवल सिंह ने जानकारी देकर बताया कि दिनांक 22 जून से 10 बजे से 10ः20 बजे तक दूरदर्शन पर “आओ अंग्रेजी सीखे” कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा –

0 298
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला शिक्षा अधिकारी ने नवल सिंह ने जानकारी देकर बताया कि दिनांक 22 जून से 10 बजे से 10ः20 बजे तक दूरदर्शन पर “आओ अंग्रेजी सीखे” कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के कारण स्कूल बन्द है छात्रों की पढाई बाधित न हो इसलिये छोटे बच्चों के लिये प्रतिदिन 11 से 12 बजे रेडियों पर शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। जिन अभिभावकों के पास एन्ड्रइड मोबाईल है उनके साथ बनाये गये डिजीलेप , व्हासएप ग्रुप में 13 अप्रैल से प्रतिदिन शासकीय शालाओं के लिये एवं 01 मई से अशासकीय विद्यालयों के लिये कक्षावार अध्यापन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। म.प्र. दूरदर्शन पर सप्ताह में 5 दिन 11 मई से, कक्षा 10 एवं 12वीं के लिये एवं 21 मई से कक्षा 9 एवं 11 के लिये शैक्षिक प्रसारण हो रहा है। स्थानीय सिटी केवल में दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक शैक्षिक प्रसारण जारी है। प्रत्येक शनिवार को जीवन कौशल शिक्षा एवं कैरियर क्लास की सामग्री भेजी जाती है। आगामी कार्ययोजना के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिनके घर में टी.व्ही है उन बच्चों को प्रेरित करे कि अपने गांव के ऐसे बच्चों को जिनके पास टीव्ही नहीं है उन्हे अपने घर पर बुलाकर प्रसारण दिखाये। जहां ग्राम पंचायत में टी.व्ही है, को प्रसारण के समय खुलवाये स्थानीय स्तर पर यदि कोई शिक्षक है चाहे वह किसी भी शाला का हो उसकी डियुटी लगाई जायेगी। आम जनता से भी अपील की गयी है कि यदि उनके आस-पास कोई बच्चा रहता हो जिसके घर टी.व्ही नही हो उन्हे बुलाकर प्रसारण दिखाये। ऐसे बच्चे जो किसी माध्यम से नही जुडे है उनकी नामजद सूची तैयार की जायेगी और उन विद्यार्थियों से व्यक्तिगत सम्पर्क किया जायेगा। दिनांक 06 जुलाई से चैप्टरवार पढाई की व्यवस्था की जा रही है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer