जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की

0 358
Main Ad1

कृतिका: सीधी

भारत चीन सीमा पर बीते दिनों देश की रक्षा के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान चीनी सैनिकों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए, जिस पर पूरे देश में आक्रोश है और चीन के विरुद्ध कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कछ से बंगाल तक भारी जन आक्रोश है। चीनी सामग्रियों के बहिष्कार सहित शहीदों के शहादत पर भारत वासियों की आंखें नम हैं जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने भी शहर के स्थानीय गांधी चौक में एकत्रित होकर भारत और चीन सीमा पर शहीद सैनिकों की प्रतिमा रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Main Ad1
 इस दौरान कैंडिल, पुष्पांजलि कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम किया, सभी पार्टी पदाधिकारियों ने नम आंखों से खड़े होकर विंध्य के रीवा से शहीद दीपक सिंह गहरवार के साथ ही सभी शहीदों को याद किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा, आनंद सिंह,राजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश सिंह ,अरविंद तिवारी,दानबहादुर सिंह,कुमुदनी सिंह, बसंती देवी कोल,रंजना मिश्रा,विनोद वर्मा,अशोक कोरी,सरदार अजीत सिंह,रोहित मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला,प्रवेश सिंह,ओंकार सिंह कर्चुली,पंकज सिंह डैनिहा,सुभाष सिंह,रोहन सिंह,प्रदीप सिंह दीपू,मनोज सिंह, हरिहर सोनी, दीपक मिश्रा,पंकज सिंह पटपरा,दिलीप सितानी, माधुरी सिंह,रीता सोनी,पुष्पा सिंह चंदेल,हल्के सोनी,ज्ञानू सोनी,रजनीश श्रीवास्तव,श्रवण सिंह,जय सिंह, राजबहोर जायसवाल,पंकज गुप्ता,अस्वनी परिहार,राहुल सिंह,प्रकाश सिंह चौहान,प्रिंस सिंह परिहार,विवेक सिंह दीपू मौजूद रहे।
News TOP Footer