जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा ने सरकार पर आरोप लगाया है कि जो पूर्व में सरकार द्वारा छोटे किसानों को मिनी किट वितरित की जाती थी जिसमे 3 किलो हाइब्रिड धान का बीज किसानों को नि:शुल्क दिया जाता था साथ में खरीफ के समय 1 किलो मूंग उड़द और मक्का इत्यादि का वितरण भी किसानों को हमेशा से किया जाता रहा है। जिससे किसानों को बुआई के समय गरीबी में कुछ हद तक सहायता पूर्वक निजात मिलता था। लेकिन इस वर्ष जब कोरोनाकाल से पूरा देश और प्रदेश तंग बदहाल है। लोगों को एक-एक रुपये के लाले पड़े हुए हैं। कृषकों के पास खेती किसानी के लिए रुपये पैसे का अभाव है। देश कई माह से बंद है मतलब जीवकोपार्जन के सारे उपाय ठप्प पड़े हुए हैं। जो गरीब किसी कंपनी फैक्ट्री में काम करता था उसे भी महानगरों में छोडक़र चला आया। ऐसी स्थिति में अगर राज्य सरकार बीज की मिनी किट वितरित नहीं कर रही है तो यह आर्थिक बोझ हमारे किसान भाइयों के ऊपर आएगा और वह गरीबी से संघर्ष नहीं कर पाएंगे। भूंखे मरने की नौबत उत्पन्न होगी एक तरफ लोगों की कोरोना से सरकार रक्षा करने में विफल है तो दूसरी तरफ इन कारणों से जनसामान्य को मौत के मुहाने में खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री बाबा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल में लगातार मूल्यबृद्धि से भी जनता तंग है क्योंकि बीते 15 से 20 दिन में पेट्रोलियम की बेतहासा मूल्यबृद्धि हुई है जबकि अंतरष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट जारी है। इस तरह जनता के साथ जो कुठाराघात सरकार द्वारा किया जा रहा है वह मानवता के विरुद्ध है इस कारण सरकार ऐसी समस्या में जनता को न धकेले तुरंत मिनी किट बीज वितरित करने की ब्यवस्था करे नहीं जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का इस समय सरकार को सहायता करनी चाहिए क्योंकि भारी विपदा आमजन को पड़ी है तब सरकार इस तरह कार्य कर रही है जिससे किसानों में काफी आक्रोश है महामारी में किसानों के साथ सरकार का रवैया विद्वेषपूर्ण है।