जिले के बहरी थाना अंतर्गत खुटेली गांव के तेंदुआ में 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को बहरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बहरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जहां बहरी थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने एक पुलिस टीम गठित कर अपने दल बल के साथ खुटेली के तेंदुआ गांव पहुंचे जहां एक व्यक्ति 1 झोले में गांजा लेकर पहाड़ से नीचे उतर रहा था। बहरी पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी दलपत कोल पिता लालमन कोल 32 साल निवासी खुटेली थाना बहरी के कब्जे से 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 234/ 20 धारा अपराध क्रमांक 234 /20 धारा 20 बी एनडीपी एक्ट तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।