बहरी के थाना प्रभारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पीसी मशीन सहित चार हाईवा जप्त किए –


कृतिका सीधी :
जिला कलेक्टर के नियम को ठेंगा दिखा रहे रेत कारोबारी नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे जिस पर बहरी के थाना प्रभारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पीसी मशीन सहित चार हाईवा जप्त किए है बताया गया की बहरी थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही डोल खदान में की है जहा अवैध रूप से लगे दो पोकलेन मशीन एवं चार हाईवा पर कार्यवाही की गई कार्यवाही के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है मौका स्थल पर खनिज अधिकारी चौरसिया एवं पटवारी सहित बहरी पुलिस मौजूद थी खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिस जगह से उत्खनन किया जा रहा था उस जगह की लीज नहीं दी गई है और ना ही मशीन लगाने की अनुमति दी गई है वही पटवारी द्वारा बताया गया कि जिस जगह से रेत निकाला जा रहा था उस जगह की परमिशन नहीं दी गई है पुलिस प्रशासन द्वारा रात 3 बजे कार्यवाही की गई है मामले की जांच जारी है।—-

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर
