ऊपनी में हो रहे गलत पुल निर्माण में वन विभाग ने लगाई थी रोक जांच के बाद की जाएगी कार्यवाही –


कृतिका:सीधी
विगत दिनों सीधी शहर से लगे ग्राम उपनी में 1 खंड कुड़ी के पूर्व निर्मित पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा था जिसका मौके पर कवरेज करने के बाद सिटी हलचल द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने उक्त कार्य को रोकने के निर्देश दिए गए थे और कहा था कि जांच के उपरांत ही कार्य शुरू किया जाएगा लेकिन संबंधित निर्माण कर्ताओं द्वारा उक्त मार्ग पर पुलिया का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया था जिसकी सूचना एसडीओ फारेस्ट पीपी सिंह परिहार को मिलने पर उन्होंने तत्काल उक्त कार्य को बंद करा कर जांच उपरांत ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने का नोटिस संबंधित निर्माण कर्ताओं को दिया है और कहा है कि यदि नोटिस के बाद भी काम कराया गया तो उन पर वन कानून नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी—-

एनटीवी न्यूज़
खबर जरा हट कर –
